लखीमपुर हिंसा केस में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई जारी

Facebook
X
WhatsApp

लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की जमानत मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई जारी है. कोर्ट नंबर 16 में जस्टिस कृष्ण पहल सुनवाई करेंगे. किसान पक्ष की तरफ से अधिवक्ता अमर जीत सिंह राखडा, शशांक सिंह, मोहम्मद अमान जमानत का विरोध करेंगे. उधर, आशीष मिश्र के पक्ष में अधिवक्ता बृज मोहन सहाय व सलिल श्रीवास्तव कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. गौरतलब है कि आशीष की मंजूर जमानत सुप्रीम कोर्ट ने 18 अप्रैल को खारिज कर दी था और मामले को वापस उच्च न्यायालय को नये सिरे से सुनवाई के लिए भेज दिया था।
उच्च न्यायालय ने 10 फरवरी को मिश्रा को जमानत दे दी थी. उस वक्त मिश्रा चार महीने से हिरासत में थे. जमानत खारिज होने के बाद आशीष मिश्रा ने अदालत में समर्पण कर दिया था. आशीष मिश्र को जेल की 21 नंबर बैरक में रखा गया है.फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी ने पुष्टि की है कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के दौरान आरोपी अंकित दास और आशीष मिश्रा की लाइसेंसी बंदूकों से गोलियां चलाई गई थीं. लखीमपुर पुलिस ने आशीष मिश्रा और अंकित दास के लाइसेंसी हथियार जब्त किए थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें