हिंदी सिनेमा की लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं. 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव और निमोनिया होने के बाद लता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 92 वर्षीय भारत की महान गायिका के जल्द स्वस्थ होने को लेकर फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं. लता दी की सेहत में पहले से सुधार हैं, उनकी फैमिली और डॉक्टर्स इसकी जानकारी लगातार दे रहे हैं. फैमिली और डॉक्टर्स से लता मंगेशकर के सेहत में सुधार की खबर सुनने के लिए फैंस बेचैन रहते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के लिए मुश्किल हो रही है.लता मंगेशकर की रिलेटिव रचना ने कहा है कि रोज-रोज दीदी की हेल्थ अपडेट देना हम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. रचना का कहना है कि लता दी की सेहत के बारे में जानकारी फैमिली की तरफ से 28 जनवरी को दी जाएगी. हर दिन अपडेट देना कठिन है, इसलिए अब कल जानकारी दी जाएगी लता मंगेशकर के चाहने वाले सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं. लता के फैंस उनकी सेहत के बारे में लगातार चिंतित हैं, इसलिए उनके बारे में हर दिन जानना चाहते हैं. कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी कर प्राइवेसी की मांग की थी. बयान में लिखा था कि ‘लता जी की सेहत में सुधार देखने को मिला है. चूंकि अभी वह आईसीयू में हैं और डॉक्टर प्रतीत समदानी की टीम उनका इलाज कर रही है. उनकी सेहत रक रोज अपडेट दे पाना मुमकिन नहीं है. ये फैमिली प्राइवेसी का मामला है आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि मामले की गंभीरता को समझने की कोशिश करें और अफवाह फैलाने से बचे. लता जी की सेहत के लिए प्रार्थना करे. हम आपके सहयोग के लिए आभारी है’.









