लुधियाना सेंट्रल जेल में फिर हंगामा, बर्तन धोने से मना करने पर हवालाती पर किया सुए से हमला

Facebook
X
WhatsApp

लुधियाना: ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादाें में है। पिछले करीब 20 दिनों में जेल में कुल 9 लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ चुके हैं। उक्त मामलों में जेल प्रशासन के द्वारा अभी तक किसी भी तरह की कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते जेल में बंद अन्य कैदियों व हवालातियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सेंट्रल जेल में फिर से हुआ। यहां एक हवालाती पर जेल में ही बंद अन्य चार हवालातियों ने हमला कर दिया।

हमले में घायल हवालाती लोहारा निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में पिछले कुछ समय से बंद है। जहां सोमवार की रात करीब 8:30 बजे वह खाना खाने के बाद अपने बैरक में जाने लगा, तो वहां मौजूद अन्य साथी हवालातियों ने उसे उनके बर्तन धोने के लिए कहा। जिन्हें मना करने पर उक्त हवालातियों ने उस पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर दिया। जेल प्रशासन ने उसे देर रात सिविल अस्पताल भेजा। जहां से उसकी चोट गंभीर होने के चलते उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया।

यहां आपको बता दें कि पिछले करीब 20 दिनों में जेल में हुई लड़ाई झगड़े की यह दसवीं घटना है। जेल प्रशासन जेल में हुई घटना के बाद खानापूर्ति के लिए घायलों को सिविल अस्पताल में भेज उनके मेडिकल करवा रहा है, जबकि इन मेडिकल जांच के बाद किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नही हो रही। गाैरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जेलाें में भी गैंगवार बढ़ गई है। मूसेवाला की 29 मई 2022 काे मानसा में गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें