लॉकडाउन में कुश्ती-दंगल का आयोजन, जुटी भारी भीड़, 80 पर हुआ केस दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

गाजीपुर. करण्डा थाना क्षेत्र के मलहपुर गांव में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करके दंगल का आयोजन किया गया. दंगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कोविड गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं. कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में भारी भीड़ नजर आ रही है. स्थानीय नेताओं ने कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया था. कोविड संक्रमण से बचाव के लिए आयोजकों और लोगों ने मास्क तक नहीं पहन रखा था. वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में 8 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

महामारी काल में सरकारी निर्देशों को हवा में उड़ाते हुए ढाई से तीन सौ कुश्ती का आनंद उठाते रहे. मलहपुर में मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर आयोजकों ने पूजा-अर्चना के भारी भीड़ वाले कार्यक्रम के बाद कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया था. प्रतियोगिता की प्रत्येक अलग- अलग कुश्तियों में स्थानीय नेतागण व विशेष व्यक्तियो से पहलवानों का परिचय कराके संक्रमण से बेखबर विधिवत माल्यार्पण का कार्यक्रम होता रहा.

बताया जा रहा कि गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया. एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव समेत 8 नामजद और 80 अज्ञात लोगों पर धारा 180,269,270 के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें