लोकसभा स्थगित होने के बाद पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई पार्टियों के नेता स्पीकर से मिले

Facebook
X
WhatsApp

संसद में हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेता लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे।

इसके पहले बुधवार को संसद में भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कार्यक्रम के मुताबिक लोकसभा 13 अगस्त तक चलनी थी लेकिन हंगामे के चलते लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 11 अगस्त मंगलवार को सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सदन न चलने से वह दुखी है।

सदन स्थगित होने के बाद लोकसभा स्पीकर से मिलने जो नेता पहुंचे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी, शिरोमणि अकाली दल, वाईएसआरसीपी, बीजेडी के सांसद समेत दूसरे नेता भी शामिल हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें