वन दरोगा अमित सिंह ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, खोए पर्स को लौटा कर युवक की लौटाई खुशी

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी के दुबग्गा स्थित वन विभाग के पिकनिक स्पॉट में शनिवार को गश्त के दौरान वन दरोगा अमित सिंह अपनी टीम के साथ गस्त कर रहे थे।उसी दौरान अमित सिंह की नजर एक लावारिस पर्स पर पड़ी।पर्स को लेकर आसपास मौजूद लोगों से पर्स के विषय मे जानकारी की लेकिन किसी पर्स को अपना नहीं बताया।अमित सिंह ने पर्स को खोल कर देखा तो उसमें बहुत से महत्वपूर्ण कागजात के साथ कई बैंक के एटीएम कार्ड,आधार कार्ड,पैन कार्ड मौजूद थे।आधार कार्ड के अनुसार पर्स भोपाल मध्यप्रदेश निवासी मोहम्मद फ़ैज़ का था।काफी प्रयास के बाद अमित सिंह ने मोहम्मद फ़ैज़ से सम्पर्क कर पर्स मिलने की बात बताई।
मोहम्मद फ़ैज़ ने दुबग्गा वन विभाग अपने भाई मोहम्मद ज़ैद को पर्स लाने के लिए भेजा।भाई के महत्वपूर्ण कागजात से भरे पर्स को पाकर मोहम्मद ज़ैद पहले नही समाए।मोहम्मद ज़ैद ने वन दरोगा अमित सिंह को धन्यवाद देते हुए भूरी भूरी प्रसंशा की।

रिपोर्ट :नूर मियां

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें