वाराणसी में अस्‍सी घाट पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने की शूटिंग, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Facebook
X
WhatsApp

वाराणसी, जागरण संवाददाता। फ‍िल्‍म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों वाराणसी में अपनी बांग्ला फ‍िल्‍म प्रजापति की शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए शनिवार को वह वाराणसी में गंगा घाट के किनारे अस्‍सी घाट पर अपनी टीम के साथ शूटिंग करते नजर आए। टीम यूनिट के अनुसार अस्सी घाट पर बांग्ला फिल्म प्रजापति की शूटिंग के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती वाराणसी में हैं। इसके लिए अस्सी घाट पर डायरेक्टर अभिजीत के साथ सुबह गंगा नदी में नौका विहार करने का फिल्मांकन किया गया। इस फ‍िल्‍म में सीन के डिमांड के साथ ही गंगा में नौका विहार का पूरा छायांकन किया गया।

पारंपरिक बंगीय परिधान में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपने समर्थकों से घिरे नजर आए और उन लोगों के साथ तस्‍वीरें भी खिंचवाईं। बांग्‍ला फ‍िल्‍म ‘प्रजापति’ मिथुन चक्रवर्ती के किरदार के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आती है। शूटिंग के दृश्‍यों के अनुसार गंगा घाट पर मिथुन सीढ़ि‍यों पर चढ़ते और उतरते नजर आ रहे हैं। शूटिंग के दौरान पर पारंपरिक बंगीय परिधान सफेद कुर्ता पायजामा में बढ़ी हुई दाढ़ी और बालों के साथ ही घाट वाक करते और इसके बाद नौका पर सवार होकर गंगा में सफर करते नजर आए। गंगा में बाढ़ की वजह से किनारे ही फ‍िल्‍म के दृश्‍यों के अनुरूप इसे फ‍िल्‍माया गया।

गंगा में दो नौका के जरिए फ‍िल्‍म के दृश्‍यों की शूटिंग पूरी की गई। गंगा की लहरों पर सवार होकर एक नौका में नाविक, निर्देशक और खुद मिथुन चक्रवर्ती सवार हुए तो दूसरी नौका पर फ‍िल्‍म शूटिंग के लिए टीम सवार हुई। हिचकोले खाती नौका में कैमरामैन ने चुनौतीपूर्ण दृश्‍यों को शूट किया और नौका के संचालन के साथ ही आगे बढ़ते क्रम में नौका विहार का दृश्‍य फ‍िल्‍माया गया। कट होने के बाद सभी के चेहरे संतुष्टि से भर गए तो अगले सीन की शूटिंग के लिए मिथुन चक्रवर्ती डायलाग के साथ अगले शूट के लिए खुद को तैयार करते नजर आए। इस दौरान घाट पर शूटिंग को देखने के लिए मिथुन दा के समर्थक भी नजर आए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें