वाराणसी में ड्यूटी से गैरहाजिर 16 पुलिसवालों पर गिरी गाज, पुलिस कमिश्नर ने किया निलंबित, हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट की आज बड़ी कार्यवाही की तस्वीर सामने आई है. वाराणसी पुलिस के कमिश्नर ए सतीश गणेश ने एक साथ 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस कमिश्नर के इस कदम से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल कमिश्नर सतीश गणेश लगातार कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हर सम्भव कदम उठा रहे हैं. इसमें पुलिसिंग की अच्छी व्यवस्था भी शामिल है. थानों से लेकर चौकियों तक पुलिसकर्मियों को क्राइम कंट्रोल के लिए क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इन्ही बैठकों में पुलिस कमिश्नर ने पाया कि बनारस के विभिन्न थानों पर तैनात आरक्षी व मुख्य आरक्षी ड्यूटी से गायब हैं. इनकी संख्या एक दो नही बल्कि 16 है. बड़ी बात ये है कि इनका पता ही नहीं कि वो कहां हैं? जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए एक साथ उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

15 दिन से ज्यादा समय से हैं गायब
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि ये वो पुलिसकर्मी हैं जो 15 दिनों से ज्यादा ड्यूटी से गायब हैं. जिसकी इन्होंने कोई सूचना नहीं दी है और ना ही छुट्टी ली है. कार्य में लापरवाही और गैरहाजिरी रहने पर उन्हें निलंबित किया जाता है।

इन थानों के पुलिसकर्मी निलंबित
इनमें 9 थानों के पुलिसकर्मी शामिल हैं. इसके अलावा ट्रैफिक, ज्ञानवापी सुरक्षा, अभिसूचना के एक पुलिस कर्मी शामिल हैं. आदमपुर, लंका, भेलुपर, दशाश्वमेघ, कैंट, कोतवाली, आदमपुर, मंडुआडीह के अलावा ट्रैफिक, अभिसूचना, ज्ञानवापी सुरक्षा के निलंबित होने वाले 16 आरक्षी और मुख्य आरक्षी शामिल हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें