विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को आज मिलेगा वीर चक्र, मार गिराया था पाकिस्तानी फाइटर प्लेन एफ-16

Facebook
X
WhatsApp

बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ‘वीर चक्र’ से सम्मानित करेंगे। देश के इस रीयल होरी को आज एक अलंकरण समारोह में वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में भारत ने आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की थी।

जिस पर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने इंडियन बार्डर में में घुसने का प्रयास किया था लेकिन उनके मंसूबों के नेस्ते नाबूत कर दिया था भारत के वीर अभिनंदन वर्धमान ने, उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। हालांकि ऐसा करने पर उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया था और वो POK में जा गिरे थे, जिसके बाद पाकिस्तानी फौज ने उन्हें बंदी बना लिया था हालांकि भारत और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के कारण पाक सेना उनका बाल भी बांका नहीं कर पाई थी और उन्हें रिहा कर दिया था।

उनकी इसी वीरता के लिए भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र देने का फैसला किया। वो इससे पहले शौर्य चक्र से सम्मानित किए जा चुके हैं। अभिनंदन श्रीनगर के 51 स्‍क्‍वाडर्न का हिस्‍सा रहे हैं। हाल ही में उनका प्रमोशन भी हुआ था, वो वायुसेना ने उन्हें ग्रुप कैप्टन बनाया है। गौरतलब है कि ग्रुप कैप्टन इंडियन नेवी के कर्नल के बराबर होता है।

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस हमले के बाद इंडियन फोर्स ने एयर स्ट्राइक की थी । उसने एलओसी पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर सभी आंतकी संगठन को नष्ट कर दिया था।

बता दें कि वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता या त्याग के प्रदान किया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह महावीर चक्र के बाद आता है। यद पदक भारत माता की सेवा करने वाले उन वीरों को दिया जाता है, जो अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपनी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार रहते है। यह मेडल सिल्वर का बना होता है । इसे नीला और नारंगी रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें