विज्ञापन बहाली के लिए तकनीकी छात्रों ने योगी सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोला

Facebook
X
WhatsApp
  • यूपीपीसीएल तकनीशियन 4102 पदों के विज्ञापन की बहाली के लिए 28 को लखनऊ में धरना प्रदर्शन
  • विज्ञापन बहाली के लिए तकनीकी छात्रों ने योगी सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोला
  • विज्ञापन बहाली तक आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प

लखनऊ, 26/06/2021, मार्च 2019 में यूपीपीसीएल के तकनीशियन के 4102 पदों के जारी किए गए विज्ञापन को रद्द करने का मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। तकनीकी छात्रों ने योगी सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान करते हुए प्रदेश के सभी आईटीआई छात्रों को 28 जून को लखनऊ पहुंचने का आवाहन किया है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे युवा मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजी. राम बहादुर पटेल ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री योगी रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया में तेजी लाने की घोषणाएं करते हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश में तकनीकी संवर्ग के एक लाख रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने के लिये कुछ भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की घोषणाओं में जरा भी ईमानदारी है तो तकनीशियन के विज्ञापन को बहाल कराया जाये। उन्होंने कहा कि 28 जून को विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष से युवा मंच प्रतिनिधि मंडल विज्ञापन बहाली के मुद्दे पर वार्ता करेगा और बहाली के लिए ठोस आश्वासन न मिलने पर आंदोलन का ऐलान का निर्णय तकनीकी छात्रों द्वारा किया जायेगा। इंजी.आर.बी. पटेल कहा कि बिजली विभाग में तकनीशियन और अवर अभियंताओं की भारी कमी है। सबस्टेशन आउटसोर्सिंग कंपनियों के हवाले कर दिये गए हैं विद्युत विभाग में तकनीशियनों की जबरदस्त कमी है और अवर अभियंताओं को कई-कई सबस्टेशन के अतिरिक्त चार्ज दिया जा रहा है। बावजूद इसके विज्ञापन को बहाल इसलिए नहीं किया जा रहा है क्योंकि सरकार की योजना बिजली विभाग के निजीकरण की है। शांतिपूर्वक आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रयागराज से लवकुश पटेल, अश्वनी यादव, कौशांबी से रितिन सिंह, फतेहपुर से एके पाल, प्रतापगढ़ से मनोज पटेल, फैजाबाद से दिनकर विश्वकर्मा, राज कपूर आजमगढ़ से अजय यादव और प्रशांत कुमार प्रधान, मुजफ्फरनगर से नितिन पाल और प्रदीप पाल, लखनऊ से शशिपाल मोहम्मद रियाज एवं शिवम मिश्रा, जौनपुर से संदीप बर्मा राकेश वर्मा श्याम जी वर्मा बालमुकुंद गुप्ता, मऊ से सूरज, मिर्जापुर से अनूप पटेल विक्रम प्रसाद मौर्य एवं विनोद यादव, वाराणसी से अरविंद पटेल , बाराबंकी से पाल जी, के साथ अन्य सभी जनपदों के तकनीकी छात्रों के अलावा चैलेंजर कोचिंग के शिक्षक श्री वाचस्पति पांडे, बैंकान्स टेक्निकल अकैडमी प्रयागराज के शिक्षक श्री संदीप सिंह एवं श्री सत्येंद्र मिश्र, एसआरकेटी प्रयागराज के शिक्षक, फैजाबाद के कोचिंग संचालक अतुल सर, डीपी सर, रंग राम वर्मा धूम सुरेश यादव राजस्थान के श्री महेंद्र पेंडल कौटिल्य टेक्निकल अकैडमी, एएडी के शिक्षक श्री रमन सर गोरखपुर के शिक्षक लखनऊ की शिक्षक बरेली के शिक्षक एवं अन्य सभी तकनीकी संस्थानों आंदोलन को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपने अपने छात्रों को अधिक से अधिक छात्रों को पहुंचने का भरोसा जताया।
भवदीय
इंजी. राम बहादुर पटेल,
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, युवा मंच

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें