विधान परिषद में उठा कोरोना काल में मगध मेडिकल कॉलेज से 112 ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी,

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना काल में जब लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर  की सख्त जरूरत थी वैसे समय में अस्पताल से ऑक्सीजन के एक हजार सिलेंडर गायब हो जाने की बात चौंकाने वाली है. मंगलवार को बिहार विधान परिषद  की कार्यवाही के दौरान राजद एमएलसी रामचंद्र पूर्वे ने यह मामला उठाया है. पूर्वे ने इस मामले को उठाते हुए बताया कि मगध प्रक्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल मगध मेडिकल कॉलेज गया से एक हजार छोटे-छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हो गए.

सिलेंडर गायब होने का खुलासा पटना-गया रोड स्थित कैपिटल ऑक्सीजन प्लांट के संचालक द्वारा प्रबंधन को भेजे गए पत्र के माध्यम से हुआ. चौंकाने वाली बात रामचंद्र पूर्वे ने यह बतायी कि दूसरी लहर की शुरुआत में भी इस मेडिकल कॉलेज से 113 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हुए थे. गौरतलब है कि कोरोना के दूसरे फेज में कोरोना के कारण बड़ी संख्या में मौत हुई थी और ऑक्सीजन सिलेंडर की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हुई थी.ऐसे समय मे सिलेण्डर का गायब होना बड़ा सवाल खड़ा होता है. सदन में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रामचंद्र पूर्वे के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कैपिटल ऑक्सीजन कंपनी गया के संचालक के द्वारा 4 मार्च 2022 को पत्र अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गया को लिखा गया था जिसके माध्यम से सूचित किया गया है कि 3D टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हुआ है. इसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई है. मगध मेडिकल कॉलेज गया से ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि अपर समाहर्ता गया के द्वारा 15 दिनों के भीतर जांच करा ली जाएगी और दोसीओ को करारा जवाब दिया जाएगा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें