सत्ता संभालने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रहे हैं. सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को विधायकों की पेंशन के फॉर्मुले में बदलाव का ऐलान किया. अब विधायकों को एक बार पेंशन मिलेगी. अब तक जितनी बार कोई विधायक बनता था, पेंशन की राशि जुड़ती जाती थी. भगवंत मान ने कहा, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. युवा डिग्रियां लिए घर पर बैठे हैं. जिन्होंने नौकरी मांगी, तो उन्हें लाठीचार्ज मिला. उनपर पानी फेंका नया.उन्हें नौकरियां नहीं मिलीं. ऐसे में हम इस समस्या को खत्म करने के लिए बड़े बड़े कदम उठा रहे हैं.
Post Views: 5









