विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शिवदीन खेडा मजरे पहनासा विकाश खंड बछरावां हुआ संपन्न

Facebook
X
WhatsApp

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के एक्शन प्लान माह जुलाई 2021 के अनुक्रम में व् जनपद न्यायधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविल कोर्ट कैम्पस रायबरेली के दिशा-निर्देश में लीगल एड क्लिनिक कुन्दौली विकाश खंड बछरावां द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम शिवदीन खेडा मजरे पहनासा विकाश खंड बछरावां तहसील महाराजगंज में आज दिनांक 29/07/2021 को धर्मावती स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष के दरवाजे पर किया गया। जिसमे ग्रामीण एवं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप महिलाओ के विधिक अधिकार, Covid 19 से बचाव, महिलाओ से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर तथा वैक्शीनेशन कराये जाने के विषय में प्रेरित करते हुए जन कल्याणकरी योजनओं पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम का संचालन पैराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल के द्वारा गया। इस अवसर पर PLV दुशेन्द्र कुमार, JP वर्मा, राम कुमार सहित भारत मानवाधिकार मंच के सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतीक अहमद के द्वारा निशुल्क मास्क वितरण किया गया।

रिपोर्ट : रामसुनेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें