विवाह की तारीख हो गई थी तय फिर भी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट  में एक लड़की को प्रेमी से शादी का जिद करना महंगा पड़ गया. चित्रकूट में शादी की जिद करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का सर धड़ से अलग कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल, चित्रकूट जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी का शव मिला. किशोरी का सिर धड़ से अलग था.

मामला मऊ थाना क्षेत्र के हटवा गांव का है, जहां मृतक किशोरी के परिजनों ने आरोप लगया कि उनकी बेटी सपना की शादी 16 फरवरी को होने वाली थी लेकिन उनकी बेटी 7 फरवरी को घर से लापता हो गई. उन्होंने इसकी एफआईआर मऊ थाने में दर्द कराई थी. एफ

किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग विष्णु नाम के युवक से चल रहा था. कई बार उन्होंने दोनों को पकड़ा हुआ था. लड़की बार-बार अपने प्रेमी विष्णु के साथ शादी करने की जिद कर रही थी, ताकि उसे कहीं और शादी नहीं करनी पड़े. क्योंकि लड़की की शादी तय हो चुकी थी, इसलिए आरोपी प्रेमी ने सपना की बेरहमी से हत्या कर दी.

पीड़ित परिजन पहले से ही आरोपी प्रेमी के ऊपर लड़की के गायब करने की आशंका जता रहे थे लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की. केवल आरोपी प्रेमी विष्णु को थाने बुलाकर पूछताछ कर छोड़ दिया था जिसके चलते यह घटना हो गई है. आक्रोशित परिजनों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 35 पर जाम लगाने का प्रयास किया है.

वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आक्रोशित परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का कहना है कि एक बालिका का शव मिला है. परिजन पड़ोस के ही एक युवक पर बालिका की हत्या का आरोप लगा रहे हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें