दुनियाभर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस/वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और इसको सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 1972 में की गई थी। 5 जून से लेकर 16 जून 1972 तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में इस दिन को मनाने को लेकर चर्चा की गई थी। जिसके बाद इस दिन को मनाने की घोषणा की गई है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 का थीम है- Ecosystem Restoration. जिसका हिंदी में अर्थ होता है, पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली। जिसका मतलब है कि धरती और पर्यावरण को एक बार फिर से बेहतर स्थिति में लाया जाए। इस दिन आप लोगों को बधाई संदेश और कोट्स के जरिए पर्यावरण को लेकर जागरूक कर सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने दोस्तों-परिवारों को ये 10 खास संदेश भेज सकते हैं।
1. धरती का आवरण बचाएं, आओ पर्यावरण दिवस मनाएं। चलो अपनी दुनिया को एक सुंदर जगह बनाएं, हरे-भरे पौधों को लगाकर, पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं।
2. चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं, सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
3. मतो करो धरती पर तुम सब अत्याचार, क्योंकि यही तो हमारी सांसों का आधार। विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे, तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे, कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से, पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से।
5. जब पेड़ों को कटने से बचाने में सफल हो जाओगे, तभी पर्यावरण को स्वच्छ बना पाओगे, जब तुम तुम पेड़ लगाओगे और लोग को जागरूक बनाओगे, तभी तो पर्यावरण की सुरक्षा कर पाओगे। पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. धरती, नदियां, तालाब ये प्यारे, सब के सब हैं दोस्त हमारे, इन सबको संरक्षित रखना,सबको है सुरक्षित रखना, यही है अब कर्तव्य हमारा, पेड़ बचाए जीवन सारा।
7. चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन, कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण, कोई कहे नए वृक्ष लगाओ तो कोई बोले जो हैं उन्हें बचाओ।
8. पानी नहीं बचाओगे, याद रखो पछताओगे, सूखी सरिता, सूखे सर, कहते जल बर्बाद ना कर।
9.पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा, तभी होगी अपने जीवन की रक्षा। विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. जब तक हरियाली है, तभी तक भविष्य है, जब हरियाली नहीं होगी तो भविष्य भी नहीं होगा। विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।









