वीकेंड कर्फ्यू और बाजारों से ऑड-ईवन सिस्टम खत्म करने से व्‍यापारी खुश, कहा- कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी  की गुरुवार को हुई अहम बैठक में राष्‍ट्रीय राजधानी में वीकेंड कर्फ़्यू और बाज़ारों के ऑड-ईवन सिस्टम खत्म करने पर लिए गए फैसले से व्‍यापारी खुश हैं. व्‍यापारियों का कहना है कि इस फैसले से दिल्ली में कारोबार के हालात काफी हद तक सामान्य हो जाएगा और व्यापार को अब पुनर्जीवित किया जा सकेगा.

कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने उसके सुझाव को स्वीकार करने और दिल्ली में कोविड  प्रतिबंध हटाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की सराहना की. कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने एलजी अनिल बैजल को इस बहुप्रतीक्षित कदम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हालांकि कोविड प्रतिबंधों के कारण व्यापार ने आई मंदी से बाहर आने में अभी अधिक समय लग सकता है.व्‍यापारी नेता खंडेलवाल ने कहा कि चूंकि पिछले 25 दिनों में दिल्ली के व्यापार को लगभग 70% का भारी नुकसान हुआ है, इसलिए दिल्ली के व्‍यापारियों के लिए प्रतिबंधों को हटाए जाने का कदमबेहद राहत भरा होगा. शादियों, होटलों और रेस्तरां के लिए व्यक्तियों की सीमा को 20 से 200 या 50% तक बढ़ाकर, एलजी ने दिल्ली के लोगों को अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर दिया है, खासकर ऐसे समय में जब शादियों का मौसम जारी है.उन्‍होंने आश्‍वासन दिय कि दिल्‍ली के व्यापारी पूरी ईमानदारी के साथ कोविड सामाजिक प्रोटोकॉल का पालन करना जारी रखेंगे. साथ ही कहा कि इस ढील के बाद अब व्यापार से संबंधित कॉन्‍फ्रेंस, सेमिनार आदि आयोजित करने का रास्ता भी साफ हो गया है. बैंक्वेट हॉल, होटल एवं रेस्‍तरां आदि के लिए भी यह एक बड़ी राहत वाला कदम है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें