वीडियो वायरल: दूल्हे ने जैसे ही पहनाई वरमाला, तिलमिला गई दुल्हन… होने वाले पति को मारे थप्पड़ ही थप्पड़

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर से एक शादी का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दूल्हा दुल्हन का है जहां स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। सभी रिश्तेदार जयमाल देख रहे थे। दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन को वरमाला पहनाई दुल्हन गुस्से में आगबबूला हो गई। वरमाला को फेंक दूल्हन ने दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों का बरसात कर दी। ये नजारा देख वहां खड़ा हर कोई सकते में आ गया। दुल्हन स्टेज छोड़कर चली गई। दुल्हन की इस हरकत के बाद मामला बिगड़ गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई और कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया तब शादी की रस्में संपन्न हुई। दुल्हन ने ऐसा क्यों किया इसका जवाब किसी के पास नहीं लेकिन ये वीडियो तेजी से वायरल है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें