बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र अच्छे दोस्त माने जाते हैं. हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे दोनों एक्टर्स ने एक दूसरे की पोल खोलते हुए खूब ठहाके लगाए. शत्रुघ्न ने बताया कि 1974 में आई फिल्म ‘बदला’ के एक गाने ‘शोर मच गया शोर’ की पब्लिक में शूटिंग होनी थी और वह बुरी तरह नर्वस थे. इस गाने में एक्टर को जन्माष्टमी मना रही एक टोली का हिस्सा बनना था. शत्रुघ्न के लिए यह पहला मौका था जब उन्हें लोगों के सामने परफॉर्म करना था. शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र की सलाह के बारे में बताते हुए दिलचस्प खुलासा किया।
‘द कपिल शर्मा शो’ पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि ‘पब्लिक में मेरा पहला गाना ‘शोर मच गया शोर देखो आया माखनचोर’ जब पिक्चराइज होना था, मैं बहुत नर्वस था. मैंने पब्लिक में कभी शूटिंग नहीं किया था. सैकड़ों लोगों की भीड़ आई तो उन्होंने ग्रेट डांसर धर्मेंद्र से सलाह मांगी. शत्रुघ्न ने कहा कि धर्मेंद्र ने सलाह दी कि तुम भी वही करो जो मैंने किया है. ‘टिका ले’. (इसका मतलब ड्रिंक करने से था). ‘बदला’ में इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाला की दिग्गज जोड़ी ने दिया था. यह गाना बेहद हिट हुआ बल्कि आज भी जन्माष्टमी के मौके पर गाया-बजाया जाता है।
इसके अलावा शो पर शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र की लव लाइफ को लेकर भी पोल खोलते हुए कहा कि रोमांस के बादशाह रहे हैं. शत्रुघ्न ने कहा ‘जितना काम किया, उतना नाम किया, कितना हैंडसम, जितना चाह लोगों में रही, उसके अलावा एक काम जबरदस्त किया- इश्क किया’. धर्मेंद्र को छेड़ते हुए कहा कि वह हमेशा से वन वुमन मैन रहे हैं. उनकी बात सुनकर धर्मेंद्र हंसते हुए बोले-बहुत शरारती हो गया है’. शो के दौरान दोनों दिग्गज कलाकारों ने एक दूसरे की जमकर टांग खिंचाई कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं. ‘कालीचरण’, ‘काला पत्थर’ ‘जानी दुश्मनी’, ‘नसीब’ और ‘खुदगर्ज’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी है









