शराब और मीट के शौकीन आज ही कर लें इंतजाम, 15 दिन के लिए बंद हो जाएंगी सभी दुकानें

Facebook
X
WhatsApp

कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जो कि 26 जुलाई तक चलेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए शासन प्रशासन की तरफ से हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। इसी वजह से सरकार के आदेश पर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में आने वाली सभी शराब दुकानों को 26 जुलाई तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा मार्ग की सभी मीट दुकानें भी बंद रहेंगी। इस बीच नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। इसको लेकर मेरठ मंडल के उप आबकारी अधिकारी ने भी सभी जिलों के आबकारी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड के हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए लाखों की संख्या में कांवड़िए जल लेने के लिए जाते हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों के कांवड़िए शामिल होते हैं। सावन शुरू होते ही ये कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की तरफ पद यात्रा करते हुए रवाना हो जाते हैं। इस बार कोरोना महामारी के दो साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले के मुकाबले बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंचेंगे, जिनकी सुरक्षा के लिए शासन ने प्रशासन को सख्त इंतजाम करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। क्योंकि कई बार कांवड़ियों को होने वाली छोटी सी समस्या बड़ा रूप ले लेती है और उस वजह से बलवा तक हो जाता है। यही वजह है कि प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है।

मेरठ मंडल के इन जिलों में बंद रहेंगी शराब दुकानें
कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ मंडल 26 जुलाई तक कांवड़ मार्ग में आने वाली सभी दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंडल के उप आबकारी ने सभी जिलों के आबकारी अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कांवड़ मार्ग में आने वाली सभी शराब, बीयर और भांग की दुकानों को 26 जुलाई तक बंद रखा जाए। इन जिलों में मेरठ के साथ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर शामिल हैं। शराब दुकानों की निगरानी के साथ ही शराब की तस्करी रोकने की भी सख्त हिदायत दी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें