शर्मनाक: इलाज के बहाने तांत्रिक ने अपने सामने बनवाए पति-पत्नी के संबंध, चीखपुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

Facebook
X
WhatsApp

मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में एक तांत्रिक ने इलाज करने के बहाने अपने सामने ही पति-पत्नी के संबंध बनवाए। आरोप है कि तांत्रिक के जाने के बाद पति ने महिला के साथ मारपीट की। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए, तो पति और तांत्रिक की करतूत करा खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पति के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार रहता है। उसका कहना है कि पति पर जिन्न आते हैं। बुधवार को पति अपने साथ राधेश्याम नाम के एक तांत्रिक को घर ले आया। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसके पति का इलाज करने आया है। जैसा मैं कहता हूं, तुम दोनों को वैसा ही करना होगा। इसके बाद ही तेरा पति ठीक हो जाएगा। इसके बाद आरोपी राधेश्याम ने पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिला दिया।

आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद रोपी ने अपने सामने ही संबंध बनवाए। महिला का कहना है कि दो घंटे बाद आरोपी तांत्रिक वहां से चला गया, लेकिन इसके बाद भी पति ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला की चीखपुकार सुनने के बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने महिला को बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति और तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बृहस्तिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें