शर्मानक! मेले से लौट रही किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर निर्वस्त्र दौड़ाया, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद जिले से समाज को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां भोजपुर थाना क्षेत्र में मेले से लौट रही किशोरी को पांच युवकों ने अगवाकर उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को निर्वस्त्र सड़क पर दौड़ाया. सड़क पर चीखती-चिल्लाती किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. किशोरी के सड़क पर निर्वस्त्र दौड़ने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हालांकि पूरे मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है. एसपी देहात संदीप कुमार मीणा के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने रेप की घटना से इनकार किया है. पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य के आधार पर नोशे अली नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी नोशे ज्युडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया है. साथ ही पीड़िता का 164 में बयान दर्ज करवाया गया है. एसपी देहात के मुताबिक वायरल सीसीटीवी फुटेज 7 सितंबर 2022 की बताई जा रही है।

पीड़िता के फूफा के द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक घटना 1 सितंबर की है. जब 15 वर्षीय किशोरी मेले से लौट रही थी, तभी रास्ते में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी नितिन, कपिल, अजय, नोशे अली और इमरान ने उसे अगवा कर लिया. दो बाइकों से पहुंचे आरोपी किशोरी को जबरन उठाकर अपने साथ गांव सैदपुर खद्दर के जंगल ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. किशोरी की चीख सुनकर पास में ही खेत में पानी लगा रहे एक व्यक्ति वहां पहुंचा तो आरोपी भागने लगे. आरोपी बाइक से भाग गए, जबकि लड़की को निर्वस्त्र भागने के लिए मजबूर किया. इस पूरे मामले में अभी तक सिर्फ एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें