शादी के 6 दिन बाद लड़की की मौत, पिता ने ससुराल के खिलाफ दी तहरीर, फिर वापस ले लिया केस

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दुलहन की शादी के कुछ दिन बाद मौत का मामला सामने आया है। घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में एक गांव की है। बिजनौर में अफजलगढ़ की रहने वाली लड़की की शादी 6 दिन पहले ठाकुरद्वारा के गांव शेरपुर बहलीन में हुई थी। सुहागरात के बाद से ही दुल्हन मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा मोहित चौधरी ने बताया कि 6 दिन से अस्पताल में भर्ती दुलहन की मौत हो गई है।

दुल्हन की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने की कोशिश की, लेकिन मायके और ससुराल वालों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मायके वालों ने लिखकर दिया है कि उनकी बेटी बीमार थी। पहले भी उसकी तबीयत खराब हो चुकी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार्रवाई के लिए मैजिस्ट्रेट भी नियुक्त हो गए थे लेकिन आखिरी वक्त में मायके वालों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया इसलिए बिना पोस्टमॉर्टम के ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बिजनौर के एक गांव की रहने वाली युवती की ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी युवक के साथ 6 दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। यहां घर की महिलाओं ने उसका स्वागत किया। कुछ घंटे बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। दूल्हे और उसके परिवार के लोग उसे लेकर ठाकुरद्वारा में एक डॉक्टर के पास पहुंचे। यहां चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन दुल्हन की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

घटना के बाद दुल्हन के पिता ने ठाकुरद्वारा पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। दुलहन का बयान लेने के लिए मैजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए लेकिन बाद में दुलहन के पिता ने अपनी शिकायत वापस ले ली। उन्होंने अपनी बेटी के बीमार होने की बात पुलिस को बताई और कहा कि उनकी बेटी की मौत बीमारी की वजह से हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें