शाहजहांपुर: पुवायां में कार खाई में गिरने से खुटार के युवक की मौत

Facebook
X
WhatsApp

शाहजहांपुर: पुवायां के गांव पीरू के पास बुधवार रात एक कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। इसमें खुटार के मोहल्ला कोट निवासी प्रवर सिंह उर्फ छोटू की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की जानकारी पाकर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
डॉ. एके सिंह के पुत्र प्रवर सिंह बुधवार रात किसी काम से शाहजहांपुर जा रहे थे। गांव पीरू के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने कार खाई में गिरी देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रवर सिंह का शव कार के पास पड़ा मिला।

पुलिस का मानना है कि बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई होगी। प्रवर सिंह की मौत से मां कामना सिंह, पत्नी शालू सिंह सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। प्रवर सिंह की शादी पांच वर्ष पूर्व बरेली के फरीदपुर में हुई थी। सिंधौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भाई मुदित सिंह की भी हादसे में हुई थी मौत
प्रवर सिंह के बड़े भाई मुदित सिंह की कुछ वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब प्रवर की मौत से होने से परिजन सदमे में हैं। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण मिश्रा, राजेश देवल, अरुण शुक्ला, नीरज सिंह, रामाधार मिश्रा, देवेश गुप्ता आदि गहरा दुख जताया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें