शाहजहांपुर : प्रेमी जोड़े को मिली प्‍यार की सजा, दोनों की गोली मारकर हत्‍या, युवती के पिता पर हत्‍या का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के शाहजहांपुर में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक युवती के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद दोनों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी। युवक के पिता ने युवती के पिता पर दोनों की गोली मारकर हत्‍या करने का आरोप लगाया है। युवती का शव उसके घर में ही मिला है जबकि युवक का शव भी युवती के घर के पास से ही बरामद किया गया है। आनर किलिंग की सूचना मिलते ही एसपी एस आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ तिलहर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव नोगामा नरोत्तम की है। यहां का रहने वाला 25 साल का आशीष नोएडा में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। पिछले तीन माह से वह घर नहीं लौटा था। आशीष की हत्या की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनका कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि आशीष गांव कब वापस आया। उन्हें आज ही पता चला कि उसका गांव की ही किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि चार साल पहले आशीष की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं। युवक के परिजनों ने युवती के पिता पर दोनों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

आशीष और युवती के घर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता इस बात का विरोध करते थे। आशीष के पिता सुखपाल सिंह ने युवती के पिता कृष्णपाल के उपर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से युवती का पिता घर से फरार है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि दो शव मिले हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच चल रही है।  जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें