रायबरेली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल कोर्ट कैंपस रायबरेली जिला परिषद मार्केट बछरावां के लीगल एड क्लीनिक पर शिक्षक दिवस के अवसर पर 81 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सेना वृत्त प्रधानाध्यापक रामसेवक गुरु को अंग वस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया जिस पर गुरु जी ने अपने जीवन के अनुभव से परिचित करवाते हुए लोगों को शिक्षा की नई नीतियों व तौर-तरीकों को अपनाने के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रक्रिया को बहुउपयोगी बताया तथा कुछ ऐसी पुरानी प्रणाली से रूबरू करवाया जब शिक्षा व्यवस्था में सारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थी इस मौके पर भारत मानवाधिकार मंच के नगर अध्यक्ष अतीक अहमद सामाजिक कार्यकर्ता एचडी रावत बछरावां नगर के सभासद सतीश रावत विनोद कुमार सोनी सभासद सपोर्ट अध्यापक सौरभ कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली में कार्यरत स्वयंसेवक दुष्यंत कुमार जालीपा प्रसाद डॉक्टर त्रिपाठी गंगाराम पासी एवं बृजपाल विद्वान अधिवक्ता कमलाकर विक्रमादित्य करुणा सिंह शिवलाल सरिता शहीत तमाम बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट: रामसुमेर









