शिक्षा से ही समाज का सर्वागीण विकास होगा- धीरज पासी

Facebook
X
WhatsApp

अमर शहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश पंजीकृत के सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के लोगों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी महाबली वीरा पासी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाबली वीरा पासी पार्क में झंडा रोहण माननीय राजकीय चिकित्सालय भीरा गोविंदपुर डलमऊ रायबरेली की डॉक्टर साहिबा के द्वारा किया, उन्होंने कहा की समाज में व्याप्त अंधविश्वास पाखंडवाद आज को शिक्षा के माध्यम से दूर किया जाता है उन्होंने अमर शहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा जागरूकता अभियान नशा मुक्ति अभियान इत्यादि कार्य की सराहना की, संस्थान कोषाध्यक्ष देवता पासी ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की बलि दी है जिसके कारण हम सब आजाद हुए हैं एक स्वतंत्र राष्ट्र को हमें सब को मिलकर आगे ले जाना होगा और हम सब मिलकर आपस में प्रेम भाव से रहे| संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार पासी ने कहा कि आज हमारे देश को आजाद हुए 74 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं परंतु आज भी हमारे देश में जातिवाद, छुआछूत की भावना व्याप्त है हमें इन सब से ऊपर उठकर इंसान को इंसान मानकर एक दूसरे से मिलकर रहना चाहिए एवं आपस में सभी साथियों को जातिवाद से ऊपर उठकर हमें राष्ट्र के लिए समर्पित होना चाहिए कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर उपाध्यक्ष छेदीलाल पासी संस्थान महामंत्री रामप्रकाश पासी उर्फ कल्लू संस्थान सचिव सुरेश कुमार सदस्य संत दीन प्रजापति रोहित प्रजापति राम मिलन नाई राजकीय चिकित्सा अधिकारी के पदाधिकारी संतु फार्मासिस्ट साहब राजा मुकेश राजकुमार गोलू बिंदादीन इत्यादि लोग उपस्थित रहे बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें