शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य- अभी तो वैकेंसी नहीं है

Facebook
X
WhatsApp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लगातार चल रही तनातनी के बीच उनके बीजेपी शामिल होने की अटकलें भी तेज हैं. हालांकि शिवपाल यादव अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन इनकार भी नहीं कर रहे हैं. इस बीच शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी बीजेपी में कोई वैकेंसी नहीं हैं।

अभी तो हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है. पिछले दिनों अखिलेश यादव भी सदन में मुख्यमंत्री से मिले थे. और भी कई लोग मिले. मुख्यमंत्री से कोई भी मिल सकता है. वे प्रदेश के 24 करोड़ जनता के मुख्यमंत्री हैं।

दरअसल, सपा विधायक दल की बैठक में न बुलाए जाने से शिवपाल यादवनाराज बताए जा रहे हैं. प्रदेश की सियासत में उस वक्त हलचल बढ़ गई जब शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे करीब 20 मिनट तक मुलाक़ात की. इसके बाद अटकलें लगने लगी है कि इस बार शिवपाल यादव कोई बड़ा सियासी कदम उठा सकते हैं. अटकलें तेज हो गईं कि शिवपाल बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

शिवपाल ने कही ये बात
हालांकि, जब इस बाबत शिवपाल यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी उचित समय नहीं. जब वक्त आएगा तो वे जरूर बताएंगे. शिवपाल यादव के इस बयान से भी कयास लगाए जाने लगे क्योंकि उन्होंने बीजेपी में जाने की बात से खुलकर इनकार भी नहीं किया. गौरतलब है कि शिवपाल यादव पिछले दिनों दिल्ली में अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से भी मिल चुके हैं. बताया जा रहा है कि शिवपाल ने मुलायम को अपने अगले कदम की जानकारी दे दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें