बछरावां रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा मऊ पुरवा दुबे की बाजार में सर्पदंश से सुखीमीराम पासी पुत्र राम गणेश की अकस्मात मृत्यु हो जाने पर परिवारी जन्म में कोहराम मच गया और गांव भर में शोक का माहौल छा गया।
जानकारी मिलने पर बसपा विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील ने परिवारी जनों से भेंट कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया और ढांढ़स बढ़ाते हुए कहा कि समस्त बहुजन समाज पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ है और उनके हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि सुखीमीराम पासी एक कुशल व्यक्तित्व के धनी थे जो कि सर्व समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे लेकिन उनकी इस अकस्मात मृत्यु हो जाना हम सभी के लिए आहत का विषय है। बहुजन समाज पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उनका जो योगदान रहा वह सदैव ही अविस्मरणीय रहेगा। बहुजन समाज पार्टी उनके इस योगदान की सदा ही आभारी रहेगी।
परिजनों का दुख साझा करते हुए लाजवंती कुरील ने शोकाकुल परिवार को शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात परिवार के साथ बैठकर सांत्वना दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष इं शिवांशु राव, रामबरन पासी, शैलेंद्र गौतम, जिला सचिव बाबा श्याम सुंदर मौर्य, जिला सचिव संतोष गौतम, सेक्टर अध्यक्ष शीतला मौर्य , बजरंगी रावत, नीरज इत्यादि लोगों ने संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्ट: रामसुमेर









