श्मशान घाट नहीं खेत में होगा अंतिम संस्कार; फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकलेगी शवयात्रा

Facebook
X
WhatsApp

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज होगा। इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे का वक्त तय किया गया है। मूसेवाला का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में नहीं, बल्कि उनके खेत में किया जाएगा, जहां वह खुद ही खेती करते थे।
मंगलवार सुबह ही उनका शव परिवार को सौंपा गया। फिलहाल उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके मानसा स्थित पैतृक गांव मूसा में रखा गया है। इस मौके पर प्रशंसकों की भारी भीड़ वहां पहुंची है। मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मोडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन मूसा गांव पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बठिंडा रेंज के IG पीके यादव और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा के SSP गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मूसेवाला का शव रात भर अस्पताल की मॉर्चुरी में ही रखा गया। आज सुबह शव परिजनों को सौंपा गया।

हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे जांच
मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। पंजाब के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिख दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने यह मांग की थी।

सिक्योरिटी कटौती लीक पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
सिक्योरिटी कटौती लीक पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया कि मान सरकार ने राजनीतिक बदले के तहत सिक्योरिटी वापस ली। इसके बाद इसकी सूचना को सार्वजनिक कर दिया। जिसकी वजह से सबके लिए सुरक्षा खतरा पैदा हो गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें