श्रीकांत त्यागी मामले में उल्टा फंसी समाजवादी पार्टी, देखिए BJP अब क्या मांग रही जवाब?

Facebook
X
WhatsApp

नोएडा में महिला से अभद्रता करने वाले नेता श्रीकांत त्‍यागी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए है। नोएडा पुलिस कमिश्‍नर ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि उसकी कार पर लगा विधायक का स्टिकर, उसे मौजूदा सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था। अब इस खुलासे के बाद बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोल दिया है। BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की गाड़ी पर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या का दिया पास लगा था। समाजवादी पार्टी जवाब दें कि सपा विधायक के नाम पर जारी वाहन पास श्रीकांत त्यागी की कार तक कैसे पहुंचा? बीजेपी नेताओं के साथ फोटो पर आरोप लगाने वाली समाजवादी पार्टी अब जवाब दे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें