संजय राउत का बड़ा दावा: ‘मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने का षड्यंत्र रच रही बीजेपी, मेरे पास सबूत’

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार और केंद्र के बीच पिछले दिनों से लगातार खींचतान चल रही है। शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत पर केंद्रीय एजेंसी निशाना साध रही है जिसे लेकर वह लगातार केंद्र पर निशाना साध रहे हैं। अब संजय राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है।

संजय राउत ने दावा किया कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक प्रजेंटेशन भी दिया है। राउत ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी नेताओं, बिल्डर, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा है।

‘बजट किया जा रहा एकत्र’
शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, ‘मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने संबंधी प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) गृह मंत्रालय को दी गई है। बैठकें हुई हैं और इस कार्य के लिए निधि एकत्र की जा रही है। यह पिछले दो महीने से चल रहा है और मैं पूरी जवाबदेही के साथ यह बात कर रहा हूं। मेरे पास मेरी बात साबित करने के लिए सबूत है। मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) को भी इस बारे में जानकारी है।
संजय राउत ने कहा कि सोमैया ने इससे पहले विद्यालयों में मराठी को अनिवार्य भाषा बनाने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें