प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक मिलने और मनसुख हिरेन की मौत के मामले में विशेष एनआईए अदालत ने सचिन वाजे को राहत दी है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे और सुनील माने को हिरासत में लेने की मांग की थी, जिसे अदालत ने मानने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही अदालत ने वाजे को अपनी हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति भी दे दी। बता दें कि दोनों अभी तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
Post Views: 4









