सपना चौधरी शादी की सालगिरह पर हुईं रोमांटिक, बोलीं- हैप्पी एनिवर्सरी पोरस के पापा

Facebook
X
WhatsApp

सपना चौधरी हरियाणा ही नहीं अब पूरे देश का शान हैं. कोरोना के कारण स्टेज से दूर सपना सोशल मीडिया  पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहीं से वह अपने फैंस को ट्रीट करती रहती हैं. सपना के लिए जनवरी काफी खास है. इसी महीने में उनकी शादी वीर साहू के साथ हुई थी. शादी तो धूमधाम से नहीं हो सकी, लेकिन सपना ने इस बार इस दिन को बेहद खास अंदाज में मनाया. अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी  पर सपना वीर साहू के साथ काफी रोमांटिक नजर आईं, उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस की इसकी एक झलक दिखाई है.सपना चौधरी  ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर सपना ने पति वीर साहू  के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों ही फायर लुक में नजर आ रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने पोरस के पापा के लिए एक खास कैप्शन भी लिखा है.सपना ने रोमांटिक तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है- ‘लाख़ां दिलां की धड़कन की आज काल हूं, धड़कन मैं कदे-कदे कट्ठे दिखां, लोगां कै रड़कन नै… हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी पोरस के पापा.’ इसके साथ सपना ने एक हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया है.

तस्वीर की बात करें तो सपना इसमें अपने हाथ का टैटू भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं तो वहीं, वीर साहू का खुले बालों वाला लुक देख फैंस फिदा हो रहे हैं. सपना के फैंस दोनों को उनके इस खास दिन के लिए काफी बधाई दे रहे हैं.


फैंस कॉमेंट कर पोरस की मम्मी को भी कॉमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पोरस की मम्मी आपको भी बधाई’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुबारक मुबारका बहुत-बहुत मुबारक दोनों की जोड़ी राम बनाये रखे, सदा खुश रहो’. फैंस दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें