सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं कुल कितनी संपत्ति के मालिक ? जानने के लिए नीचे लिंक पर किल्क करें

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके अपने पूर्व समकक्ष को बधाई दी है। सीएम ने ट्विटर पर लिखा है, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।” अखिलेश यादव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से सबसे बड़ा चेहरा बनते दिख रहे हैं। ऐसे में आइए उनके और उनका परिवार से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

अखिलेश यादव वेल एजुकेटेड हैं तो उनकी पत्नी डिंपल यादव भी पीछे नहीं हैं। डिंपल भी आर्मी स्कूल की प्रोडक्ट हैं और पुणे, बठिंडा से लेकर अंडमान निकोबार तक के आर्मी स्कूल से पढ़ चुकी हैं। अखिलेश के ससुर आर्मी ऑफिसर थे, लिहाजा डिंपल यादव को उनके ट्रांसफर के साथ देश के कई इलाकों में स्कूल बदलने पड़े। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया और फिर कम्यूटर में डिप्लोमा का कोर्स भी किया।

अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तीन संतानें हैं। दो बेटी और एक बेटा। बड़ी बेटी अदिति यादव ने पिछले साल ही काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। इस बात की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ही ट्विटर पर दी थी। इनकी दूसरी बेटी का नाम टीना यादव और बेटे का नाम अर्जुन यादव है। अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। बाकी अर्जुन और टीना अभी छोटे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को एफिडेविट दिया था, उसके मुताबिक उनकी पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलाकर उनके पास कुल 37 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। यूपी के पूर्व सीएम ने जो प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया था, उसके मुताबिक उनके पास 7.9 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी और 16.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी। इस तरह से अखिलेश ने अपने नाम पर कुल 24.8 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी। जबकि, उनकी पत्नी डिंपल ने 3.68 करोड़ रुपये की चल और 9.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था।

दो साल पुराने एफिडेविट के मुताबिक साल 2013-14 में अखिलेश यादव की कमाई 1.25 करोड़ रुपये थी, जो कि 2017-2018 में घटकर मात्र 84.83 लाख रुपये रह गई थी। लेकिन, उनकी पत्नी की आय के साथ उलटा हुआ। डिंपल यादव की कमाई 2013-14 में 28,31,838 रुपये थी, जो कि 2017-18 में बढ़कर 61,16,108 रुपये हो गई थी। उस समय अखिलेश यादव के पास 3.91 लाख रुपये का कैश था, जबकि डिंपल के हाथ में 4,03,743 रुपये थे। चुनावी हलफनामे में अखिलेश यादव ने अपने पास 76,000 रुपये का एक सेलुलर फोन, 17,085 रुपये के फर्नीचर और 5.34 लाख रुपये के व्यायाम वाले उपकरण होने की बात कही थी। जबकि डिंपल ने ज्वेलरी का जो ब्योरा दिया था उसमें उनके पास 59.76 लाख रुपये के सोने, हीरे और पर्ल थे। इसके अलावा उनके पास 1.25 रुपये का एक कंप्यूटर भी था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें