सपा कार्यालय में हुई सपा कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली: क्षेत्र के ओसाह स्थित सपा कार्यालय में राकेश त्रिवेदी उर्फ कालू महाराज के नेतृत्व में युव जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी की नीति और रीति पर सघन बिचार विमर्ष किया गया साथ ही समाजवादी पार्टी की सभी प्रकार की योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई। आगामी विधानसभा 2022के चुनाव के बारे में गहन चर्चा की गई।राकेश त्रिवेदी ने अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया। पूर्व मुख्यमंत्री जी के द्वारा किये गए जनहित के कार्यो के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही हर कार्य करता को चुनाव में लग जाने की अपील की गई।

121 65

इस बैठक में शिवगढ़ बछरावां महाराजगंज के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिसमें मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित पंकज यादव प्रदेश सचिव को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज यादव प्रदेश सचिव के साथ साथ, विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, विक्रांत अकेला जिला पंचायत सदस्य महाराजगंज, रंजीत अकेला उर्फ रानू पूर्व डायरेक्टर, विनीत शुक्ला पूर्व नगर उपाध्यक्ष, आशीष पटेल बछरावां लोहिया वाहिनी अध्यक्ष, शिवा मिश्रा दीपक कुमार बाजपेई मुनेश्वर रावत अवधेश रावत अमर सिंह पटेल अजय कुमार वर्मा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें