सपा गठबंधन में बढ़ने लगी दरार, अब इस दल ने दी साथ छोड़ने की चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद अब सपा के सतरंगी गठबंधन में खटास दिखने लगी है. सपा गठबंधन के घटक महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने तो अब अलग राह पकड़ने की बात तक छेड़ दी है. उन्होंने साफ कहा कि सपा गठबंधन में अगर उन्हें अहमियत नहीं दी जाएगी तो वह किसी अन्य गठबंधन में जाने पर भी विचार करेंगे.

केशव देव मौर्य ने चुनाव में उनका सही उपयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे दलों के मुताबले उनकी पार्टी को गठबंधन की ओर से बेहद कम सीटें दी गईं. उन्होंने कहा, ‘गठबंधन में हमें सम्मान नहीं दिया गया और महज 2 सीटें दी गईं, जबकि रालोद, अपना दल (कमेरावादी) को हमसे ज्यादा सीटें मिलीं.’ मौर्य ने इसके साथ ही चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उन्हें आगे तव्वजो नहीं दी गई तो वह किसी अन्य पार्टी के साथ जाने पर भी विचार करेंगे.

मौर्य ने चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी प्रहार किया और कहा कि बीजेपी ने उन्हें एक योजना के तहत सपा में जाने दिया था. केशव देव इससे पहले भी स्वामी प्रसाद मौर्य पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए कहा था कि जिन नेताओं के पास अपनी सीट बचाने लायक भी जनाधार नहीं था वह बड़े-बड़े दावे कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के कुछ नेता खुद तो अति-आत्मविश्वास में थे ही, अखिलेश यादव को भी अति आत्मविश्वास में रखा.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें