सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा – सीएम योगी की ‘भाषा’ पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश जारी करे

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है। राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच सपा ने सीएम योगी की भाषा को लेकर आपत्ति जताई है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह “आदर्श आचार संहिता के अनुसार भाषा” का उपयोग करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को निर्देश जारी करे।

इससे पहले सपा सांसद रामगोपाल यादव ने बीजेपी नेताओं के भाषणों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर देश के बड़े पदों पर बैठे हुए नेता ही उत्तर प्रदेश में दंगा कराने की कोशिश करेंगे तो यह बहुत चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि रोजाना नेता सहारनपुर, देवबंद पहुंच जाते हैं और एक ही तरह के भड़काऊ भाषण करते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें