सपा प्रत्याशी सोनू कन्नौजिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Facebook
X
WhatsApp

मलिहाबाद 168 विधानसभा क्षेत्र के मिर्जागंज चौराहे पर स्थित स्वर्गीय अज़ीज़ हसन खान के ट्रांसपोर्ट पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार (सोनू कन्नौजिया)के द्वारा किया गया।उद्घाटन के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अहसन अज़ीज़ खान अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव,अहसन अज़ीज़ खान व प्रत्याशी सोनू कन्नौजिया के गगन भेदी नारे लगाए।उद्घाटन के दौरान उमड़े जनसैलाब को देखकर विरोधी पार्टियों के खेमों में खलभली मच गयी।अहसन अज़ीज़ खान ने प्रत्याशी सोनू कन्नौजिया को भारी मतों से जिताने की अपील की।

सभा को सम्बोधित करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि अहसन अज़ीज़ खान मौजूदा सरकार पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के बहुत बुरे हाल हैं।किसान अपनी फसलों को रात भर जाग कर आवारा सांडो से बचाने को मजबूर हैं।महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।भृस्टाचार के चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडों माफियाओं का राज़ है और सूबे के मुखिया कहते हैं कि राम राज कायम है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही किसानों को मुफ्त खाद व 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी ।

सभा को सम्बोधित करते हुये अहसन अजीज खां ने कहा कि नौजवानों के पास रोजगार नहीं हैं, उन्हें रोजगार पाने के लिये लाठियां खानी पड़ रही हैं। सपा सरकार बनते ही बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। भाजपा ने विगत क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव मे नंगा नाच कर अपने प्रमुखों को जिताया है। पेंशन बहाली करने के साथ रोजगार के रास्ते खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश का किसान, नौजवान, व्यापारी वर्ग भाजपा सरकार से तंग आ चुका है।डबल इंजन की सरकार ने नोटबंदी कर भारत को लूटने का काम किया है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी 23 फरवरी को मतदान अधिक से अधिक करायें, साथ ही किसानों, नौजवानों विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। जिससे एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जय सिंह जयन्त विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, पूर्व महासचिव राशिद अली,जिला महासचिव शब्बीर खां, प्रभारी वासुदेव सिंह, मोईन खां, शहजाद खां,नागेन्द्र यादव सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : नूर मियां

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें