सपा प्रत्‍याशी ने यह क्‍या कर डाला! पोलिंग बूथ में घुसकर मांगने लगे वोट जाने वजह

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सातवें और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है. सुबह सात बजे से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान केंद्र के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है. लोग वोट डालने के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आजमगढ़ जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है. सपा प्रत्याशी डॉ. संग्राम यादव ने मतदान केंद्र के अंदर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की है. उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में पोलिंग बूथ के अंदर घुसकर सपा प्रत्याशी संग्राम यादव को वोट मांगते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, सपा प्रत्यशी द्वारा बूथ के अंदर वोट मांगने का भाजपाइयों ने विरोध किया है. बता दें कि डॉ. संग्राम यादव अतरौलिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी हैं. ऐसे भी चुनाव प्रचार को लेकर सपा और बीजेपी के बीच कई बार झड़प की खबरें सामने आई हैं.वहीं, कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि सैयदराजा विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों की वर्चस्व की लड़ाई आखिरकार सड़क पर आ ही गई. मतदान से एक दिन पहले यानि रविवार शाम को पैसे बांटने को लेकर सपा- भाजपा के समर्थकआमने- सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई. सूचना के बाद भी पुलिस और प्रसाशनिक अमला निरंकुश बना रहा. हालात ये हो गए कि सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू अपने समर्थको के साथ देर रात तक भाजपा के लोगों पर पैसा बांटने का आरोप लगाते रहे. वहीं, भाजपा प्रत्याशी सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में बैठ गए.

तब सपा समर्थकों ने पूरी सूचना पुलिस को दी थी
दरअसल, पूरा मामला सैयदराजा थाना क्षेत्र के बनसिंगपुर का है. रविवार की शाम शराब बांटते हुए कुछ अराजक तत्वों को सपा समर्थकों ने पकड़ लिया. सूचना के बाद सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू भी वहां पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने मौके से शराब, पैसा व एक डायरी पकड़ी, जिसमें पैसा प्राप्त करने वाले ग्रामीणों के नाम व उनके सम्मुख दी जाने वाली धनराशि का उल्लेख था. साथ ही पैसे भी मीले. इससे पहले शनिवार को भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें सपा प्रत्याशी ने एक प्रधान को पकड़ा था जो पंचायत भवन में दारू- मुर्गा की पार्टी कर रहा था.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें