सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का फिर विवादित बयान, बोले- बच्चियों पर नियंत्रण के लिए हिजाब का प्रयोग जरूरी

Facebook
X
WhatsApp

लगातार अपने बयान के जरिए सुर्खियों में रहने वाले सम्भल से समाजवादी पार्टी से लोकसभा सदस्य डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने अब हिजाब के साथ ही रामायण व अजान को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके अलावा कुशीनगर में भाजपा के जीत पर मिठाई बांटने वाले युवक की हत्या पर भी टिप्पणी की है।
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने हिजाब को लेकर कहा कि लड़कियों के लिए यह जरूरी है। जब बेटियां बड़ी होती हैं तो उन्हें नियंत्रित करने के लिए हिजाब जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्‍कृति पर यूरोपियन संस्‍कृति भारी पड़ती जा रही है। जबकि इस्लाम में इतना खुलापन गलत है।

सपा सांसद ने अजान को लेकर उपजे नए विवाद में भी अपनी बात रखी और इसकी तुलना रामायण से की। बोले कि अजान को कुछ मिनटों में खत्म हो जाता है। ऐसे में उसका विरोध क्यों जबकि रामायण तो 24 घंटे चलता है। अजान को लेकर विवाद खड़ा करना देश में नफरत फैलाने की साजिश है।

इसके पहले भी सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने लड़कियों की शादी की उम्र लड़कों के बराबर यानी 21 साल करने पर भी विवादित बयान दिया था। लड़कियों की शादी की उम्र के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद उन्‍होंने कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वे और ज्यादा आवारगी करेंगी।

कुशीनगर में बाबर की हत्या को भी शफीकुर्रहमान ने सही ठहराया था। भाजपा समर्थक बाबर की हत्या के बाद उन्होंने कहा था कि वह जो कर रहा था वो गलत था। उन्होंने कहा था कि बाबर ने भाजपा के जीत का जश्न मनाकर गलत किया था।
इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी थी। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें