‘सरकार गिराने के लिए मोदी सरकार बढ़ा रही महंगाई’

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर शनिवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गैर बीजेपी राज्यों में सरकार गिराने के लिए महंगाई बढ़ा रही है। सीएम केजरीवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सरकार गिराने पर अब तक 6300 करोड़ रुपये खर्च कर दिया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दही, छाछ, शहद, गेहूं, चावल आदि पर अभी जो जीएसटी लगाया गया है, उससे केंद्र सरकार को 7500 करोड़ रुपये सालाना आएगा। अगर ये सरकारें ना गिराते तो गेहूं, चावल, छाछ आदि पर जीएसटी ना लगाना पड़ता। लोगों को महंगाई का सामना ना करना पड़ता।

‘हमारी सरकार को तोड़ने की कोशिश कर रही भाजपा’ मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के बाद अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर नया हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। पार्टी के विधायकों को भाजपा से 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश मिली है।

दिल्ली विधानसभा के एक विशेष सत्र में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश में अब तक कई सरकारों को गिरा दिया। गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय। एक सीरियल किलर है। शहर में जो एक के बाद एक हत्याएं कर रहे हैं। लोग एक सरकार चुनते हैं, वे उसे गिरा देते हैं।

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र को आप के लिए सदन में विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है ताकि यह साबित हो सके कि पार्टी का कोई विधायक दलबदल नहीं हुआ है।
‘ऑपरेशन लोटस, ऑपरेशन कीचड़’ केजरीवाल ने कहा कि मैं लोगों को यह दिखाने के लिए सदन में एक विश्वास प्रस्ताव लाना चाहता हूं कि सारे विधायक मेरे साथ है। एक भी कहीं नहीं गया। भाजपा का ऑपरेशन लोटस यहां ऑपरेशन कीचड़ बन गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें