सरिस्का टाइगर रिजर्व में अंजलि तेंदुलकर की तस्वीर वायरलजंगल में लगी थी आग

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगी भयानक आग पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है लेकिन इसी दौरान एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. टाइगर रिजर्व में लगी आग को लेकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर विवादों में घिर गयी हैं.

दरअसल सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर को लेकर आरोप है कि जंगलों में भारी आग लगी हुई थी लेकिन इसके बाद भी उसपर काबू पाने की कोशिश की जगह सरिस्का टाइगर रिजर्व के निदेशक आर.एन.मीणा उन्हें घुमाने के लिए जंगलों में लेकर चले गए. गी थी आग आग लगने की सूचना मिलने के बाद भी सभी अधिकारी आग बुझाने की जगह अंजलि तेंदुलकर को बाघ दिखाने के लिए जंगल में चले गए. इस मामले पर पूछे जाने पर क्षेत्रीय निदेशक आरएन मीणा ने कहा कि आग बुझाने के लिए जरूरी इंतजाम के निर्देश दे दिए गए थे और रेंजर भी मौके पर थे.हालांकि उस एरिया में रहनेवाले बाघ पहाड़ से उतरकर मैदान में आ गए हैं जिससे वो सुरक्षित हो गए हैं. जंगलों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है और दो हेलिकॉप्टरों के जरिए उसे बुझाने की कोशिश जारी है.

एक बार में एक हेलिकॉप्टर 4000 लीटर पानी का छिड़काव कर रहा है और पूरे दिन में 11 राउंड पानी छिड़काव का काम किया जा रहा है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें