लखनऊ : राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अभियुक्तों अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सरोजनी नगर सन्तोष कुमार आर्य के नेतृत्व में थाना सरोजनीनगर व सर्विलांस सेल मध्य जोन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23/24 मई की रात को गंगानगर, अमौसी स्थित सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे में अज्ञात अभियुक्तों की तलाश में मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार को पांच अभियुक्तों को काशीराम कालोनी के पीछे निर्माणाधीन रोड के मध्य स्थित खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से नाम पता पूछने पर बारी बारी से अपना नाम मो0 आसिफ उर्फ राजा पुत्र मो0 राशिद निवासी ग्राम नेवादा पोस्ट गोईला थाना चिनहट जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष, 02. शहबाज खान पुत्र सहबुल्ला खान निवासी प्रभातपुरम हैदरगंज नाला राजाजीपुरम लल्लू यादव फर्म के पास तालकटोरा थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष, दीपक गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी पूर्वीदीनखेड़ा हैदर कैनाल नाला राजाजीपुरम थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष मो0 शादाब उर्फ अज्जू पुत्र स्व0 मो० सईद निवासी ग्राम कंचनपुर मटियारी थाना चिनहट जनपद लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष, राकेश सोनी उर्फ राज पुत्र रामशंकर सोनी निवासी ग्राम रमुआपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराईच उम्र करीब 21 वर्ष बताया । अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग 03 किग्रा चाँदी के विभिन्न प्रकार के आभूषण एवं लगभग 20 ग्राम सोने के विभिन्न प्रकार के आभूषण एवं 03 अदद अवैध तमंचे 315 बोर, 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व चोरी में प्रयुक्त 01 अदद सब्बल, 01 अदद हथोड़ी, 01 अदद छैनी बरामद किया गया। अभियुक्तगणों से दिनांक 23/24 मई की रात्रि गंगानगर, अमौसी में सर्राफा की दुकान से चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब हम लोग कई दिनों से इस दुकान पर सेंध लगाने की फिराक में थे। हम लोगों को शहबाज ने काम के बारे में बताया था कि एक बढ़िया काम को मैंने तलाश किया है, उसी के कहने पर हम लोग एक काली स्कार्पियो लेकर चोरी करने के लिये रात को आये थे। हम लोगों द्वारा दुकान के शटर को तोड़कर चोरी करने के बाद हम लोग स्कार्पियो गाड़ी से ही शहीद पथ होते हुये भाग गये थे। जामा तलाशी लिये जाने पर अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से बरामद 04 अदद देशी तमंचे भी बरामद हुये।
अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी किया गया माल लगभग 03 किग्रा. चाँदी व लगभग 20 ग्राम सोने के विभिन्न प्रकार के आभूषणों की शिनाख्त हेतु वादी मुकदमा को थाना स्थानीय पर बुलाकर सोने व चाँदी के आभूषणों को दिखाया गया तो वादी मुकदमा द्वारा अपने आभूषणों को पहचान लिया गया। तत्पश्चात वादी मुकदमा व स्थानीय सर्राफा व्यापारियों द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु किये गये पुलिस कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की गयी। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सरोजिनी नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।









