सर्प दंश से एक युवक की मौत गाँव घर में मचा कोहराम

Facebook
X
WhatsApp

पाँच बहनो में अकेला 17 वर्ष का विशाल पांडे को नहीं बचा पाया कोई तांत्रिक
गोरखपुर खज़नी क्षेत्र के इंद्रापार बुजुर्ग के लोनिया कोड़र गाँव में कल रात दिनाक 15/08/2021 दिन रविवार को लगभग 08.00 बजे विशाल पांडे पुत्र राजेश पांडे को उस वक्त साप ने काट लिया जब वह घर मैं गाय को चारा डालने के लिए चोकर लेने घर में गया था। बताते चले की उस वक्त घर के लोगों को यह लगा की किसी चुहे ने काट लिया होगा, जब कुछ देर बाद विशाल की तबियत बिगड़ने लगी तो आनन फानन में उसको लेकर उरुवा प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र पर ले कर गए। जहाँ विशाल की हालत को देखतें हुए डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया। उसके बाद विशाल के परिजन ने उसको लेकर दोहरीघाट गए , और वहाँ के डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया। उनका कहना था की उसकी मौत हो चुकी है। यहाँ के लोगो का कहना है की दोहरीघाट अगर कोई जिंदा चला गया तो वहाँ के डॉक्टर जरूर मरीज़ को बचा लेते है। विशाल पांडे की माँ इंदु पांडे जी पहले से ही आई सी यू मैं है गोरखपुर के किसी अस्पताल मैं। मृतक विशाल पांडे के पिता राजेश पांडे पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। अभी कुछ दिन पहले भी यहाँ के एक लड़के को जिसका नाम शिवम पांडे पुत्र बबलू पांडे उम्र 14 साल को सर्प दंश हुआ था मगर समय रहते उसका सही इलाज हुआ और वह लड़का बच गया।यहाँ के लोगो का कहना है की प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र उरुवा मैं सर्प दंश की दवा ही नहीं है और जब इसके बारें में वहाँ के चिकित्सा अधिकारी जे पी तिवारी जी से बात की तो उन्होंने यह कहा की हमारे पास सभी दवा है और मरीज़ की हालात को देख कर उसी अनुशार हम रेफर करते है।उसका मुख्य कारण यह है की यहाँ पर वो सुविधा नहीं है जो की जिला अस्पताल पर है जैसे की वेंटिलेटर,।गाँव के लोग ने तक तंत्र मंत्र की क्रिया चलवाये मगर उसका कोई अशर नहीं हुआ।जिसको देखने के लिए कई गाँव के लोगों जमा हो गए थे।

 रिपोर्ट : हिमांशु शुक्ला

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें