मुंबई: सलमान खान ने अपने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस के साथ ही दी है. सलमान ने सूरज बड़जात्या के साथ अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, सब सुपरहिट रही हैं. चाहे बात, ‘मैंने प्यार किया’ की हो या ‘हम आपके हैं कौन’ की या फिर ‘हम साथ साथ हैं’ की. अब ये जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इतिहास रचने के लिए तैयार है. ये खुशखबरी खुद सूरज बड़जात्या दी है. सूरज अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ के बाद सलमान के साथ फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं।
सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ को लेकर चर्चा में हैं. अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता जैसे कलाकार एक साथ इस फिल्म में नजर आएंगे. ‘ऊंचाई’ के प्रमोशन के बीच में ही सलमान को लेकर सूरज ने धमाकेदार घोषणा कर दी है.
इंस्टेंट बॉलीवुड के बात करते हुए सूरज बड़जात्या ने बताया कि सलमान के साथ अपकमिंग फिल्म फैमिली एंटरटेनर होगी. फिल्म में हंसी, मजाक, गाने हमेशा की तरह दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
‘प्रेम’ को फिर पर्दे पर लाएंगे सूरज
सलमान ने अक्सर प्रेम नामक किरदार निभाया है, सूरज बड़जात्या ने बातों ही बातों में बता दिया है कि इस फिल्म में भी सलमान का ‘प्रेम’ ही रहने वाला है. कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि ‘प्रेम’ नाम सूरज बड़जात्या् के लिए लकी चार्म है और वह कई फिल्मों में ये नाम इस्तेनमाल कर चुके हैं. हालांकि ये साफ नहीं है कि सूरज की फिल्म में सलमान के साथ कौन सी एक्ट्रेस पर्दे पर रोमांस करेगी।
सूरज-सलमान की जोड़ी ने हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये जोड़ी एक बार फिर कमाल करेगी और बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का इतिहास रचेगी।









