सानिया मिर्जा के बेटे की तबीयत हुई खराब, शोएब मलिक नहीं खेल पाएंगे मैच

Facebook
X
WhatsApp

अनुभवी पाकिस्तान बल्लेबाज शोएब मलिक 22 नवंबर, 2021 को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में नहीं खेलेंगे। खबर है कि अपने बच्चे की बीमारी के कारण शोएब मैच शुरू होने से पहले दुबई को रवाना हो जाएंगे। पाकिस्तान पहले दो गेम जीतकर सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना चुका है। मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की है और इनका तीन साल का बेटा इजहान है। पीसीबी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, ‘शोएब मलिक अपने बच्चे की बीमारी के चलते सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे और वह मैच से पहले दुबई के लिए रवाना हो जाएंगे।’ मलिक ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआत में उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप 2021 के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।

हालांकि, टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले, शोएब मकसूद चोटिल हो गए और उनकी जगह किसी को लेना पड़ा। मलिक को उनके अनुभव के लिए टीम में लाया गया और योजना काम कर गई।

मलिक ने टूर्नामेंट के दौरान कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली, खासकर अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत में उनका हाथ रहा। वह T20I में पाकिस्तान के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब रहे, जब उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया।

वह सेमीफाइनल में असफल रहे, लेकिन टूर्नामेंट के अंत में उनके संन्यास लेने की कई अटकलों के बावजूद, उन्होंने जारी रखने का फैसला किया। 39 वर्षीय शोएब ने टीम के साथ बांग्लादेश की यात्रा की, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने पहले मैच में खाता भी नहीं खोला और दूसरे मैच में बल्लेबाजी करने का माैका नहीं मिला। मलिक की गैरमौजूदगी से अब टीम में अन्य खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। पाकिस्तान पहले से ही सीरीज जीत चुका है। अब देखना है कि वे शोएब मलिक की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करते हैं। T20I सीरीज के बाद, पाकिस्तान 26 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगा, जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें