बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के निधन के करीब दो दिनों के बाद से उनकी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो की तबीयत नासाज है. हाल ही में उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया था. जांच में उन्हें हार्ट प्रॉबलस डायग्नॉज हुई थीं, जिसके बाद डॉक्टर्स एंजियोग्राफी करने की बात कही थीं, लेकिन हाल ही में खबर है कि सायरा ने एंजियोग्राफी कराने से इंकार कर दिया है।
77 साल की सायरा बानो को हाल ही में सांस लेने में हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर के बाद 28 अगस्त को खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में सामने आया था कि उनका लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो गया है. इस वजह से उनकी एंजियोग्राफी होगी और फिर इलाज किया जाएगा।
अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार (2 सिंतबर) उनके हार्ट का चेकअप हुआ था, जिसमें ‘एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम’ नाम की बीमारी उन्हें डायग्नॉज हुई है।
इसके लिए डॉक्टर्स एंजियोग्राफी करवाना चाहते हैं, लेकिन सायरा ने इसके लिए मना कर दिया. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि शौहर दिलीप कुमार के इंतकाल के बाद से वह डिप्रेशन से भी जूझ रही हैं. वह सोती नहीं हैं और अस्पताल से हमेशा घर जाने को करती हैं. बताया जा रहा है कि वह अभी भी आईसीयू में ही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दिलीप साहब के इंतकाल के बाद से सायरा बानो काफी गुमसुम सी रहने लगी हैं. उन्हें लगातार दिलीप साहब की याद सताती है और वो परिवार से सदस्यों से उनके बारे में ही बातें करती रहती हैं.
77 साल की सायरा बानो पिछले 54 सालों से दिलीप कुमार के साथ पल-पल साये की तरह साथ रहीं, लेकिन उनके इंतकाल के बाद से वह काफी अकेली हो गई हैं. दो महीने पहले 7 जुलाई को दिलीप कुमार की मौत ने उनके लाखों चाहने वालों को गम के दरिया में डुबो दिया था.









