सीएम योगी ने अखिलेश को किया बर्थडे विश तो यूजर्स मजे लेते हुए किया ट्वीट,”भगवान सद्बुद्धि दे और वह टोटी चुराना छोड़ दें”

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का 1 जुलाई को 48वां जन्‍मदिन है। अखिलेश यादव को उनके जन्‍मदिन पर लाखों लोगों ने बधाई दी। उनके जन्‍मदिन पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी सुबह ही ट्वीट करके शुभकामाना दी।

सीएम योगी ने ट्वीटर पर बधाई देते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
योगी आदित्‍यनाथ के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं कुछ यूजर्स चुटकी ले रहे हैं तो कुछ मजे लेते हुए व्‍यंग्य भरे ट्वीट कर रहे हैं। योगी भक्‍त अखिलेश यादव को सीएम योगी का पक्ष लेते हुए ट्रोल कर रहे हैं वहीं अखिलेश के चहेते सीएम योगी को ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मजे लेते हुए लिखा दिल पर पत्‍थर रख कर अखिलेश भैय्या को बधाई देने के लिए धन्‍यवाद। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा प्रभु श्रीराम अखिलेश यादव जी को सद्बुद्धि प्रदान करें और वह टोटी चुराना छोड़ दें। वहीं एक यूजर ने लिखा जिस पार्टी के मुखिया ने राम भक्‍तों पर गोलियों की बौछार करवा दी उस पार्टी के किसी भी शख्‍स को मैं बधाई नहीं दे सकता।

एक यूजर ने लिखा कारसेवकों पर चलाई गई गोलियों के विषय में सवाल करते हुए पूछा योगी सरकार आपने टोटी चोर को आर्शीवाद दिया। ये लोग भगवान श्री राम जी के खिलाफ हैं। टोटी चोर से पूछना इन्‍होंने कार सेवक पर गोलियां क्‍यों चलवाई। वहीं एक ने अखिलेश यादव के बर्थडे पर उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा भगवान इस महाशय को टोटी चुराने की आदत में सुधार लाने की कृपा करेंगे। एक यूजर ने इस ट्वीट पर लिखा सब कुछ ठीक है लेकिन टोटी वापस कर दे अखिलेश यादव जी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर 1 जुलाई से #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है। सपा कार्यकर्ता जहां पूर्व सीएम को बधाई दे रहे हैं वही यूपी 2022 के चुनाव में अखिलेश को फिर यूपी का सीएम बनाने की कसम खा रहे हैं। बता दें 2022 में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। सपा 300 सीटें जीतने का दावा अभी से कर रही है। जिसकी तैयारी में अभी से कार्यकर्ता जुट चुके हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें