सीएम योगी ने टीम-9 के साथ की बैठक, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को बेहतर करने के न‍िर्देश, बोले- समय से जारी करें बोर्ड परीक्षा के पर‍िणाम

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 के अध‍िकार‍ियों के साथ उच्‍चस्‍तरीय बैठक में प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को और बेहतर करने के न‍िर्देश द‍िए। इसी के साथ मुख्‍यमंत्री ने यूपी बोर्ड परीक्षा पर‍िणामों को भी समय से जारी करने के न‍िर्देश द‍िए। उन्‍होंने कहा परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा के पर‍िणामों को समय पर जारी कर द‍िया जाए।
एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति का सुफल है कि आज जबकि देश के विभिन्न राज्यों में एक बार फिर कोविड केस में बढ़ोतरी हो रही है, उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी दर न्यूनतम बनी हुई है। विगत दिवस की पॉजिटिविटी मात्र 0.03 प्रति‍शत रही, जबकि वर्तमान माह में औसत पॉजिटिविटी 0.23 प्रत‍िशत रही है।

वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 1645 है। इसमें 1563 लोग घर पर उपचाराधीन हैं, जबकि 29 लोग अस्पतालों में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। विगत 24 घंटों में 86 हजार से अधिक टेस्ट किए गए और 318 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 178 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर हमें सतर्क रहना होगा।
11 करोड़ 60 लाख से अधिक टेस्टिंग और 33 करोड़ 40 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण करने के साथ उत्तर प्रदेश कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में देश में शीर्ष स्थान पर है। प्रदेश के 18+ आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 94.79 प्रत‍िशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

15-17 आयु वर्ग के 98.72 प्रत‍िशत किशोरों को पहली और 82.5 प्रत‍िशत को दोनों खुराक मिल चुकी है, इसी प्रकार, 12 से 14 आयु वर्ग के 92 प्रत‍िशत से अधिक बच्चों को टीके की पहली डोज और 52 प्रत‍िशत को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18+ आयु के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी की अपेक्षा है। बूस्टर डोज की महत्ता और बूस्टर टीकाकरण केंद्रों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। 12-18 आयु वर्ग के किशोरों को दूसरी डोज देने में तेजी की जरूरत है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हर साल अनेक लोगों की असमय मृत्यु होती है। समय से लोगों को अलर्ट किया जा सके, इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बेहतर समन्वय के साथ तकनीकी प्रबन्ध करने हेतु संयंत्रों तथा सूचना तंत्र शीघ्र लागू किए जाने की जरूरत है।

यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों/परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए।
9000 से अधिक एएनएम की नियुक्ति की जारी प्रक्रिया को समयबद्घ ढंग से पूर्ण कराएं। यह राज्य सरकार के प्रथम 100 दिवस की कार्ययोजना में सम्मिलित है। चयन प्रक्रिया में शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर यथाशीघ्र उन्हें नियुक्ति दी जाए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें