सीतापुर : कोरोना से बचाव के लिए पहना नीम और तुलसी की पत्तियों का मास्क, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

देश में कोरोना वायरस संक्रमण काफी ज्यादा फैल रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। मास्क ना लगाने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। बाजार में कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के मास्क हैं तो आम लोग भी मास्क को लेकर प्रयोग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नीम की पत्तियों से बना मास्क पहने एक शख्स दिखा तो लखीमपुर में तुलसी की पत्तियों से एक युवक ने मास्क बनाया है।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भगवा कपड़े एक बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा- यकीन नहीं होता कि यह मास्क मदद करेगा। कह सकते हैं आवश्यकता जुगाड़ की जननी है। इस वीडियो में सड़क के किनारे खड़े बाबा को देखकर वीडियो बना रहा शख्स उनसे पूछता है कि आपने मुखौटा कैसे बनाया तो वो कहते हैं कि नीम के पत्ते किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दवा हैं, इसलिए ये मास्क मैंने बनाया है।
लखीमपुर खीरी से भी एक युवक की तस्वीर सामने आई है। जिसमें उसने तुलसी की पत्तियों से मास्क बनाया है। इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है। ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तो वायल हैं लेकिन ये मास्क बीमारी से बचाएंगे, इसको लेकर संदेह है।

चिड़िया के घोंसले को मुंह पर लपेट बनाया मास्क

बीते महीने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में एक बुजुर्ग शख्स चिड़िया के घोंसले को मुंह पर बांधे दिखा था। दरअसल तेलंगाना के रहने वाले मेकाला कुरमय्या के पास मास्क खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। पेंशन ऑफिस में आने के लिए मास्क जरूरी था तो उन्होंने चेहरे को ढकने के लिए चिड़िया के घोंसले का सहारा लिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें